लोगो ने तालियां बजाकर किया एस पी का स्वागत।
@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2023)
हरिद्वार। यहां विष्णु घाट की सफाई के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए।
दरअसल हरिद्वार के प्रसिद्ध विष्णु घाट की साफ सफाई हेतु आज जनपद के कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी समेत आम जनता/श्रद्धालुगण का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक से एक अजगर के सामने आने से सभी में दहशत हो गई।
लेकिन इन सबके बीच एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भीड़ को चीरकर आगे बढ़े और निर्भीकता के साथ न सिर्फ अजगर को पकड़ा बल्कि सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
एस पी देहात की इस निडरता की मौके पर मौजूद सभी लोग हक्के बक्के रह गए और काफी देर तक तालियों की करतल ध्वनि के बीच एसपी देहात का स्वागत किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal