फैसल खान
लखनऊ। राज्य मुख्यालय प्रदेश में 53 , 608 ग्राम पंचायतों के खातों का संचालन ठप हो गया है । केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग ने इन खातों के संचालन पर रोक लगाई है । पंचायतों में ऑनलाइन भुगतान के लिए पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम ( पीएफएमएस ) लागू न करने की वजह से की यह कार्रवाई की गई है । बता दें कि सरकार ने 15 अगस्त से पूरे देश की ग्राम पंचायतों में PFMS अनिवार्य कर दिया है । इस कारण प्रदेश में 53 , 608 खाते ठप हो गए हैं । इन खातों के ठप होने के कारण लोगों को कई तरीके की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

Check Also
राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं और प्रोजेक्ट प्रदर्शनी आयोजित, महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2026) काशीपुर। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal