Breaking News

दर्दनाक: गुस्साये ससुर ने कुल्हाड़ी से काट कर निर्ममता से बहू का की गर्दन काट दी, हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंचा

हत्या कर खुद ही थाने पहुंचा।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2023)

आगरा। बहू के हाथ उठाने से गुस्साये ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुर रघुवीर खुद ही थाने पहुंच गया।

आज सुबह लगभग सात बजे गांव मलिकपुरा में ये घटना हुई।2018 बैच के आरक्षी गौरव सिंह फरूर्खाबाद में तैनात हैं। गांव में उनकी पत्नी प्रियंका अपने दो बच्चों,ननद व ससुर के साथ रहती थी।  बताया जाता है कि  ससुर रघुवीर प्रियंका से  नाराज चल रहा था। दोनों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुका था। आज सुबह प्रियंका जब खाना बना रही थी तो ससुर ने उस पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया। गर्दन पर वार कर उसे धड़ से अलग कर दिया।

घटना के समय घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घर में मची चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घर के अंदर का दृश्य देखा तो होश उड़ गए। उधर, हत्या के बाद ससुर रघुवीर खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बहू की हत्या की जानकारी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-