Breaking News

पिथौरागढ़ के होकरा में फिर हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत, बीते हफ्ते यहीं गई थी 10 लोगों की जान

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून, 2023)

पिथौरागढ़ के होकरा में मंगलवार को फिर दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा उसी जगह पर हुआ जहां बीते हफ्ते एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे के बाद पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया था। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

मंगलवार की सुबह भी इसी सड़क से अल्टो कार जा रही थी। जिस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही नाचनी थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई।

कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-