Breaking News

उठने लगे सवाल केदारनाथ गर्भगृह मामले पर, मंदिर समिति बताए 230 से 23 किलो कैसे हो गया सोना?

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जून, 2023)

कांग्रेस ने केदारनाथ मंदिर में सोने की परत के बारे में बैठाई जांच पर सरकार और मंदिर समिति के अध्यक्ष पर निशाना साधा है। पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने कहा कि सरकार की जांच समिति क्या रिपोर्ट देगी यह सब पहले से जानते हैं। यह उत्तराखंड ही नहीं देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट की निगरानी में न्यायिक समिति से जांच कराई जाए।

खंडूड़ी ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर सरकार ने जो जांच बैठाई है उसमें कौन अधिकारी शामिल हैं, अब तक यह स्पष्ट नहीं है। जांच का परिणाम क्या होगा यह सब पहले से जानते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा वर्ष 2022 में श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने समाचार पत्रों के माध्यम से 230 किलो सोने के चढ़ावे की बात कही थी। उनकी ओर से अब तक इसका खंडन नहीं किया गया।

खंडूड़ी ने कहा कि मंदिर समिति के अध्यक्ष ने उस समय यह भी कहा था कि इसकी सुरक्षा के लिए 18 खच्चर और 19 कर्मचारियों की जरूरत है। उन्होंने कहा मंदिर में 23 किलो सोना है, इसका प्रमाण कैसे और किसने दिया। केदारनाथ में जो कुछ हुआ जब तक वह बाहर नहीं आएगा राज्य और देश की जनता इस संबंध में जवाब मांगती रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-