@शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2023)
केदारनाथ। चार धाम यात्रा पर आये एक श्ररद्धालूको घायल पड़े घोड़े की मदद करना भारी पड़ गया। घोड़े को बुरी तरह मार रहे एक व्यक्ति को रोोकनेपर उनके साथ चार पांच लोगों ने डंडे से हमला कर बुरी तरह मारपीट की।
विस्तृत जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा पर अपने परिवार के साथ आयी श्रद्धालु तनुका पौण्डार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत की कि वह 10 जून को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पास के लोगों से मदद मांगी, परन्तु किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहाँ पर अन्य जीवों को बुरी तरह मार रहा था, इनके द्वारा उसे केवल यही कहा गया कि ऐसा क्यों कर रहे हो?ऐसा बोलते ही घोड़ा संचालक की भीड़ वहॉं पर आयी और 4-5 लोग उनके साथ मार-पीट और बदतमीजी करने लगे, साथ ही उनके द्वारा इनको उत्तराखण्ड छोड़ने की धमकी भी दी गयी। मामले की शिकायत 12 जून को कोतवाली सोनप्रयाग पर वापस आते समय दी ।
शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग भी इस घटना में शामिल था।
पकड़े गए आरोपियों के नाम अंकित सिंह पुत्र स्व0 श्री प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग,सन्तोष कुमार पुत्र श्री रघुवीर लाल, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग, रोहित कुमार पुत्र श्री रोशन लाल निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग, गौतम पुत्र आनन्द लाल निवासी ग्राम जाखन भरदार, थाना व जिला रुद्रप्रयाग हैं। नाबालिग बालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई साथ ही पुलिस द्वारा इनके घोड़े संचालन हेतु जारी किये गये लाइसेन्स निरस्तीकरण विषयक अनुरोध भी सम्बन्धित विभाग से किया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal