Breaking News

उत्तराखंड: एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर अब एक लाख रुपये देगी सरकार

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जून, 2023)

प्रदेश के युवाओं के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवाएं (सीडीएस) की प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर सरकार अब एक लाख रुपये देगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के रूप में यह धनराशि दी जाएगी।

प्रदेश के युवाओं का सेना में अफसर बनने का सपना पूरा करने के लिए सरकार इन युवाओं को मुफ्त कोचिंग के साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन अब इस धनराशि को दोगुना किए जाने की तैयारी है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी एवं मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिसने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं राज्य के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-