Breaking News

काशीपुर:मंसा देवी मंदिर में हवन कुंड में प्रज्ज्वलित अग्नि में दिखी “ऊं” की आकृति, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01जून 2023)

काशीपुर। शहर के सुप्रसिद्ध मंदिर मंसा देवी में आज भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना के मौके पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन की प्रज्ज्वलित अग्नि के बीच में ऊं की आकृति उभरी जिसे देखकर वहां मौजूद भक्तों ने इसे ईश्वरीय चमत्कार बताया।

जानकारी के अनुसार आज से एक वर्ष पूर्व मंसा देवी मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। इसी अवसर पर यहां हवन-पूजन आदि का आयोजन किया गया था। ये आयोजन हिमांशु अरोरा एवम लवीश अरोरा की ओर से परिवार के साथ किया गया।  इस आयोजन में उपस्थित मंसा देवी शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टु ने बताया कि जब हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित की गई तो अचानक अग्नि में ऊं की आकृति दिखाई दी। ऊं की आकृति कुछ ही क्षण के लिए नजर आई। हालांकि इसी बीच इस दृश्य को उन्होंने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। मंसा देवी मंदिर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं।

आज आयोजित पूजा अर्चना में मेयर उषा चौधरी ,संदीप सहगल, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप ,मुकेश कौशिक, वैभव भारद्वाज ,आशीष शर्मा ,अनुज ,विपुल शर्मा, तन्नू शर्मा शोभित शर्मा ,मुकुल कपूर ,अमन बाली, मनमोहन ,वैभव गुप्ता ,अजय पाल ,राहुल कश्यप, मोहित , राहुल शर्मा, पुलकित ,आकाश, हिमांशु अग्रवाल ,सुभाष चन्द्र शर्मा ,विजय शर्मा, सर्वेश शर्मा, राजेश शर्मा, श्याम अरोरा ,सोहन लाल, विकास गुप्ता, विकास अग्रवाल ,संजय चतुर्वेदी ,दीपक पाण्डेय, राजेंद्र माहेश्वरी ,विशाल रुहेला ,नीरज पाल ,अरुण मेहरोत्रा, बंटी अग्निहोत्री ,रवि पाल ,रजत सिद्धू, पवन यादव, नीरज गुप्ता ,धीरज वर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक ,प्रशांत पंडित, आकाश कंबोज ,मोहित सेहरावत, योगेश जोशी, विट्ठल, नितिन अरोरा ,मुकेश पाहवा, पंकज जग्गा आदि मौजूद रहे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-