Breaking News

हल्द्वानी पंतनगर बाइपास हाईवे पर बाइक पर बैठी युवती का जानलेवा स्टंट, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मई 2023)

हल्द्वानी पंतनगर बाइपास से। हाईवे में बाइक पर बैठी युवती का एक वीडियो दुर्घटना को आमंत्रण देता हुआ साफ नजर आ रहा है।

बीते रोज सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास पंतनगर बाइपास से हल्द्वानी बरेली रोड हाईवे पर एक युवती को बाइक पर स्टंट करने के अंदाज में बैठा देखकर लोग हैरान रह गए। एक बाइक पर जानवरों के लिए चारा ले जा रहे व्यक्ति के पीछे बैठी युवती का यह वीडियो अपने आप में यहां यातायात नियमों के उल्लघंन का जीता-जागता प्रमाण है तो यातायात पुलिस की लापरवाही को भी दर्शाता है। लगभग छह-सात किलोमीटर तक हल्द्वानी बरेली रोड हाईवे पर बाइक सवार इसी तरह चलता रहा। बाइक पर लदे चारे ने आधा हाईवे कवर कर रखा था जबकि यह हाईवे काफी व्यस्त रहता है। बड़े बड़े वाहनों का यहां से आवागमन होता रहता है। ऐसे में युवती के बाइक के पीछे लदे चारे के ऊपर बैठकर सफर करना जानलेवा साबित हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-