@शब्द दूत ब्यूरो (19 मई 2023)
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी नगरपालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता यशपाल रावत की पुत्री के विवाह का कार्ड वायरल होने के बाद यहां देश-भर में हिंदू संगठनों में नाराज़गी है। एक तरफ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़े तमाम हिंदू संगठन लड़कियों के मुस्लिमों से विवाह के विरोध में हैं वहीं पार्टी के ही संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की पुत्री का विवाह मुस्लिम युवक से होने की इस प्रकरण से भाजपा नेता असहज हो गए हैं।
उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करती। हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है। धर्मान्तरण का सदैव विरोध करती रहेगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal