Breaking News

पिथौरागढ़ : तवाघाट लिपूलेख मार्ग में भीषण भूस्खलन से आदि कैलाश यात्री फंसे, देखिए भूस्खलन का खौफनाक वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मई 2023)

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में भयंकर भूस्खलन होने से आदि कैलाश यात्रियों को रुकना पड़ा है। आज पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट लिपूलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में आज ये भीषण भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की तस्वीरें बड़ी भयावह है। गनीमत यह रही कि इस भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जिस जगह भूस्खलन हुआ है वह धारचूला से चीन सीमा को जोड़ने वाला सड़क मार्ग है। ये सड़क पिछले चार दिनों से बंद थी। सड़क को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन लगा हुआ था और आज सड़क खोल दी गई थी  कि ये भूस्खलन हो गया।

आज जब सड़क खोली गई तो आदि कैलाश के तीसरे और चौथे दल के यात्री और अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन में पहाड़ के साथ-साथ सड़क गिर गई है हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया बताते हैं कि सड़क बंद होने के कारण आदि कैलाश यात्रा पर गया यात्री दल फंस गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-