@शब्द दूत ब्यूरो ( 15 मई 2023)
काशीपुर। पत्रकारिता के मानदंड अब बदल रहे हैं।नयी टेक्नोलॉजी में साधनों की बहुतायत है। ऐसे में पत्रकारिता तो आसान हो रही है।पर क्या पत्रकारिता अपने स्वच्छ और सामाजिक हित के उद्देश्यों की पूर्ति ईमानदारी से कर पा रही है।
पिछले चालीस सालों से पत्रकारिता कर रहे और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और पत्रकारों की कार्यशैली पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा से शब्द दूत ने विस्तार से बातचीत की। इस बातचीत में सुरेश शर्मा ने अपने अनुभव साझा किये। तब की पत्रकारिता और आज की पत्रकारिता पर विस्तार से उनसे चर्चा हुई। पूरी बातचीत का वीडियो शब्द दूत यू ट्यूब चैनल पर आप देख सकते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal