*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*१२ मई २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – सप्तमी दिन – १०:२१ मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – श्रवण दिन – ०२:२६ मि. तक उपरांत धनिष्ठा |
योग – शुक्ल दिन – ०१:४५ मि. तक उपरांत ब्रम्ह।
पंचक – रात्रि – ०१:३६ मि. से है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर रात्रि – ११:३६ मि. तक उपरांत कुम्भ।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – भरणी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:२९ मि.।
सूर्यास्त – ०६:३९ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
पंचक प्रारंभ रात्रि – ०१:३६ मि. पर,स्थायी जययोग दिन – १०:१७ मि. से दिन – ०२:२६ मि. तक,स्वार्थसिद्धि एवं रवियोग दिन – ०२:२६ मि. तक।
कल विशेष
श्री शीतला अष्टमी व्रत,त्रिलोकनाथ अष्टमी (बंगाल),मृत्युबाण दिन – ११:३६ मि. से,यायी जययोग दिन – ०७:५३ मि. से दिन – १२:४६ मि. तक,शनि रिक्ता के योग से सिद्धयोग दिन – ०७:५३ मि. से।
राशिफल
मेषराशि – आज दिन ठीक है,सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।
वृष राशि – आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।
मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।
कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।
सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।
कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।
वृश्चिक राशि – आज दिन मध्यम फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।
धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।
कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।
मीन राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है।मकान,वाहन आदि के दस्तावेजों को संभालकर रखें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।भावुकता से बचकर रहें |
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871