@शब्द दूत ब्यूरो (10मई 2023)
काशीपुर। शहर की पत्रकारिता का इतिहास काफी पुराना है। तमाम पत्रकारों के बीच कुछ ऐसे भी पत्रकार हैं जिन्होंने अपनी बेलाग और निष्पक्ष पत्रकारिता से इस पेशे की गरिमा को बरकरार रखा है।
शहर के ऐसे ही पत्रकारों को शब्द दूत की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ऐसे वरिष्ठ पत्रकार जो वर्तमान में सक्रिय रूप से भले ही पत्रकारिता क्षेत्र में कम ही नजर आते हैं लेकिन उनके पत्रकारिता काल के दौरान किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें आज भी नये पत्रकारों को प्रेरणा मिलती रही है। तत्कालीन दौर में उनके द्वारा किए गये लेखन और सम सामयिक विषयों पर प्रकाशित रिपोर्ट के परिणामस्वरूप समाज में एक अच्छा संदेश मिला है।
हालांकि आज की पत्रकारिता तब की पत्रकारिता से अलग हटकर थी। शब्द दूत की इस पत्रकार सम्मान समारोह की मंशा आज के नये पत्रकारों को उस समय की पत्रकारिता के स्वरूप से रूबरू कराना है।
शब्द दूत हर माह एक वरिष्ठ पत्रकार को उनके पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित करने जा रहा है। सम्मानित किये जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार से आपकी मुलाकात शब्द दूत के यू ट्यूब चैनल पर कराई जायेगी। जिसमें वह अपने सक्रिय पत्रकार जीवन के अनुभव साझा करेंगे।
शब्द दूत की वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना में इस माह में जिन वरिष्ठ पत्रकार को सम्मानित किया जाने का निर्णय लिया गया है। वह वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा हैं। पूर्व में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रहे सुरेश शर्मा का पत्रकारिता का एक लंबा अनुभव है। अपने सक्रिय पत्रकार जीवन के दौर में सुरेश शर्मा काशीपुर के काफी लोकप्रिय पत्रकार रहे हैं। हालांकि अभी भी वह सक्रिय हैं। सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर समाज सेवा में लगे हैं। वर्तमान में सुरेश शर्मा लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पत्रकार जीवन की तरह यहां भी सुरेश शर्मा अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal