Breaking News

उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

@शब्द दूत ब्यूरो (09 म ई 2023)

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का आज देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आपके द्वारा दिया गया योगदान हम सभी के लिए अविस्मरणीय है। सीएम धामी ने अपने शोक संदेश में कहा  कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: श्रीराम इंस्टिट्यूट में “टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-