@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई 2023)
केदारनाथ धाम। भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम यात्रा रोक दी गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने ये जानकारी दी।
केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक तीर्थयात्री पहुंचने से वहां हालात काफी बेकाबू हो गये हैं। दूसरी ओर मौसम की खराबी की दोहरी मार यात्रा पर भारी पड़ गयी है। इस चरमराई व्यवस्था ने प्रशासन के लिए भारी समस्या खड़ी कर दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आज केदारनाथ धाम की यात्रा पर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है.श। ऋषिकेश सहित गौरीकुंड सोनप्रयाग में यात्रियों को रोका जा रहा है। ऋषिकेश में पंजीकरण पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है साथ ही यात्री की रुकने की व्यवस्था भी ऋषिकेश में कर दी गई है। वहीं खराब मौसम के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को अभी छोड़ा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि यात्रा मार्ग बाधित होने से श्रद्धालुओं को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा है और भोजन-पानी की व्यवस्था करने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। जोशीमठ में अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण जिन जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं। वहां से मलबा हटाने का काम चल रहा है और जल्द ही यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal