@शब्द दूत ब्यूरो (01 मई 2023)
सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ धाम में एवलांच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो भ्रामक है और उत्तराखंड का नहीं है।
दरअसल ये वीडियो सिक्किम के गंगटोक में 4 अप्रैल 2023 का है। जिसे बद्रीनाथ का बताकर फैलाई जा रही अफवाहों पर डीआईजी एसटीएफ सैंथिल अबुदाई कृष्ण राज ने चेतावनी दी है। इस मामले में दी चेतावनी, मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal