@शब्द दूत ब्यूरो (30अप्रैल 2023)
काशीपुर। जानलेवा साबित हो रही गिरीताल रोड पर बीती रात एक भयानक हादसे में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घटना बीती रात सवा नौ बजे की है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मुरादाबाद के कास्मोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि दुर्घटना होने के बाद कुछ और वाहन वहां से गुजरते रहे लेकिन घायल युवक को किसी ने नहीं उठाया।
बीती रात गिरीताल रोड पर हैवेल्स शो रूम के पास एक बाइक सवार सड़क पर पड़े रेता बजरी की वजह से स्लिप हो गया कि इसी बीच सामने से आ रही एक कार से सामने से टकराकर सड़क पर काफी दूर जाकर छिटक कर गिरा। घायल युवक का नाम शिवम पुत्र स्व किशन बताया गया है। गंभीर रूप से घायल शिवम को उसके परिजन तत्काल कृष्णा अस्पताल ले गए जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मुरादाबाद ले जाया गया है।
घायल शिवम का कुछ माह पूर्व ही विवाह हुआ है। जिस जगह बाइक फिसली वहां कोई निर्माण कार्य चलने की वजह से सड़क पर रेता बजरी का ढेर लगा हुआ था। संभवतः बाइक उसी रेते की वजह से फिसली। शहर में तमाम जगहों पर सड़क पर रेता बजरी के ढेर से अक्सर ऐसी दुर्घटनायें होती रहती हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal