Breaking News

काशीपुर: हनी ट्रैप का शिकार बना शिक्षक, पुलिस ने किया युवती समेत चार को गिरफ्तार, देखिये वीडियो क्या है पूरा मामला

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अप्रैल 2023)

काशीपुर। एक अधेड़ शिक्षक को फेसबुक पर 18 वर्ष की युवती ने मित्र बनाकर उसे हनीट्रैप का शिकार बना कर लूट लिया।यही नहीं उस युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र रचते हुए शिक्षक के साथ वीडियो भी बना लिया।

एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने आज आईटीआई थाना में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह के चार लोगों को युवती समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि शहर के सुभाष नगर निवासी एक शिक्षक की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक महिला से हो गई। दोनों की मित्रता इतनी बढ़ गई कि उस युवती ने 55 वर्षीय शिक्षक को  अपने जन्मदिन पर घर बुलाया। जहां योजना के मुताबिक उसके पति समेत चार अन्य लोग भी पहुंच गए।  महिला के षड्यंत्र के तहत उक्त दोनों आपत्तिजनक स्थिति में आ गए । और तभी महिला के साथियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

उसके मना करने पर चारों लोगों ने शिक्षक से दो लाख की डिमांड कर डाली जिस पर पेटीएम के द्वारा ₹30000 हड़प लिए और उसकी स्कूटी और मोबाइल भी लूट ली ।

लुटने के बाद पूरी घटना की जानकारी भुक्तभोगी शिक्षक ने थाना आईटीआई पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। आज आईटीआई थाने में घटना का खुलासा करते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यह लोग उक्त शिक्षक को तयशुदा कार्यक्रम के साथ अपना शिकार बनाना चाहते थे। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला समेत चारों आरोपियों को को गिरफ्तार कर शिक्षक से लूटा गया मोबाइल फोन स्कूटी और ₹20000 की नकदी बरामद कर ली है । पकड़े गए आरोपियों में अंकित सिंह निवासी लालपुर थाना कुंडा, तमन्ना पत्नी अंकित सिंह निवासी उपरोक्त, राम सैनी निवासी बाजपुर और सुमित कुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

एसएससी मंजूनाथ टीसी ने  जनता को सलाह दी है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से जुड़ने में सावधानी बरतें। ताकि इस तरह के असामाजिक लोगों के जाल से बचें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-