Breaking News

हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, कर सवार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अप्रैल, 2023)

हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में आमडाली के पास अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चालक अमित कुमार ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। राणा ने बताया कि पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से कार को नुकसान हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-