@शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल 2023)
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है।
बरिंदर कुमार गोयल पंजाब की लेहरा सीट से विधायक हैं । उन्हें आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी तथा दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा के विधायक रोहित कुमार महरौलिया को सह प्रभारी मनोनीत किया है।
आम आदमी पार्टी के नेता मयंक शर्मा ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने आशा जताई है कि उत्तराखंड के संगठन में नए प्रभारी व सहप्रभारी के निर्देशन में पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal