Breaking News

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शहर में जनसुविधाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20अप्रैल 2023)

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी शहर में जनहित से जुड़े तमाम मामलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी तरह की समस्या न आने पाए इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारी की है।

आयुक्त दीपक रावत ने कूड़ा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत भरी दोपहरी में वहां पहुंचे थे।

बाद में कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति मे शहर में लगाए गए हाइड्रेंट चैक करने पहुंचे।  आयुक्त को मंगल पड़ाव के हाइड्रेट में ही पानी नहीं मिला।  आयुक्त ने जल संस्थान से स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसके अलावा आज़ाद नगर और ताज चौराहे वाले हाइड्रेट में पानी मिला। दीपक रावत ने जल संस्थान और दमकल विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि इन हाइड्रेंटों  की लाइनों में से कोई निजी या व्यावसायिक कनेक्शन न दिए गए हों। इसकी जांच की जाये तथा कमियां दूर करने के लिए प्रोजेक्ट बनाकर रुपयों की मांग करें।
आयुक्त दीपक रावत ने  अधिकारियों के साथ मंगल पड़ाव से ताज चौराहे होते हुए आजाद नगर में भी आग से बचाव की व्यवस्थाएं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं को शौच आदि में आने वाली परेशानियों को देखते हुए आयुक्त ने बस अड्डे के समीप एक पिंक टॉयलेट बूथ बनाने को कहा है जिससे जरूरतमंद महिलाओं को परेशानियों का कम सामना करना पड़ सके।
सचालन करने को कहा है। इतना ही नहीं अतिक्रमणकारी दुकानदारों को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने चस्पा कर नोटिस चिपकाना होगा जिसमें लिखा गया है कि ” अगर हम अतिक्रमण करेंगे तो आप हमारी दुकान सील कर दीजिए” ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-