@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2023)
तिलहर । यहां बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन के लिये आज ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु गर्रा नदी जल लेने गए थे। जैसे ही चालक ने गर्रा नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक की तो पुल की रेलिंग तोड़ कर नीचे गिर गई।घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कई घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal