@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2023)
काशीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली इन दिनों शहर से लेकर प्रदेश स्तर तक चर्चित नेताओं में गिने जाने लगे हैं। अपने अलग अंदाज से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। आने वाले निकाय चुनावों में उन्हें जनता मेयर पद के भाजपा उम्मीदवार के रूप में देखने लगी है। लेकिन इस बारे में उनका खुद का क्या कहना है? शब्द दूत से हुई बातचीत में उन्होंने अपनी बात रखी।
दीपक बाली ने कहा कि शहर की तमाम समस्याओं को लेकर वह सदैव प्रयासरत हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा जो भी राजनीति में सक्रिय है उसे जन समस्याओं के समाधान को आगे आना चाहिए। हालांकि जनप्रतिनिधि बनने के बाद तो और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
जब उनसे पूछा गया कि अगर शहर की जनता आपको मेयर के रूप में देखना चाहती है तो भी पार्टी और संगठन का निर्णय ही सर्वोपरि है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या आप मेयर का चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो उन्होंने कहा कि अभी काफी समय है चुनाव में और मैं लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा ये भविष्य की बात है। लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता ऐसा नहीं है।
अभी तो मेरी प्राथमिकता शहर के लोगों की समस्याओं के समाधान की है। फ्लाईओवर निर्माण में देरी को लेकर जनता को हो रही परेशानियों से वह भली भांति परिचित हैं। पहले भी वह इसके निर्माण में देरी को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। नगर निगम में दाखिल खारिज में दो प्रतिशत टैक्स का मुद्दा हो या शहर में जलभराव की समस्या हो इन सबका समाधान जरूरी है जिसके लिए वह आज भी प्रयास में लगे हुए हैं।
एक सवाल जब उनसे पूछा गया कि क्या जनता की समस्यायों का समाधान बिना जनप्रतिनिधि बने बेहतर ढंग से किया जा सकता है तो हंसते हुए भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा ऐसा नहीं है। जनप्रतिनिधि बनने के बाद तो आप और बढ़िया ढंग से जनता के लिए काम कर सकते हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal