Breaking News

हैरतअंगेज – भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद पर टहलने लगा!

बेंगलुरु। क्या वाकई भारत का अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतर कर मून वाक कर रहा है? एक वीडियो तो यही बता रहा है। यह वीडियो देश की खस्ता हाल सड़कों पर किया गया तंज है।बेंगलुरु के  बादल नानजुंदास्वामी नाम के शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर  जो वीडियो  अपलोड किया है उसे देखकर एक बारगी तो यही लगा कि यह अंतरिक्ष की वीडियो है। लेकिन  सच्चाई सामने आने पर  लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब उनके सामने सच्चाई आई। दरअसल जब आतंरिक्ष यात्री स्लोमोशन में वॉक कर रहा था तब उबड़-खाबड़ रास्ता नजर आ रहा था, ऐसा लग रहा था मानो वास्‍तव में चांद की ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सतह पर चल रहा हो। तभी उस शख्स के पीछे से ऑटो और दूसरी गाड़ियां गुजरने लगी।तब लोगों को समझ आया कि यह मून या स्पेस वॉक नहीं है बल्कि बेंगलुरु की सड़क है। जहां लोग वीडियो देखकर हैरान हुए वहीं बेंगलुरु के यशवंतपुर संसदीय क्षेत्र के लोग भी हैरान हुए कि उनके राज्य में अंतरिक्ष यात्री कहां से आ गया। दरअसल, यह मशहूर आर्टिस्‍ट बादल नानजुंदास्वामी का नया आर्टवर्क था। बादल ने इस आर्टवर्क के जरिए बेंगलुरु में सड़कों की बदहाली दिखाने की कोशिश की है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल नानजुंदास्वामी सरकार और अधिकारियों तक नागरिक की समस्‍याएं पहुंचाना चाहते हैं कि ऐसी सड़कों पर चलना कितना मुश्किल है।

सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के इस प्रयास की लोग तारीफ कर रहे हैं। और उम्मीद कर रहे हैं कि शायद इससे सड़कों की खस्ता हालत सुधर जाये। 

यह वीडियो नानजुंदास्‍वामी ने शूट किया और इसमें जो अंतरिक्ष यात्री बना था वो एक्‍टर पूरनचंद मैसूर थे। नानजुंदास्‍वामी ने कहा कि शहर में ऐसी कई खराब सड़कें हैं लेकिन इस सड़क की हालत काफी खस्ता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-