Breaking News

बड़ी खबर: बैसाखी मेले के दौरान पुल टूटने से बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा लोग घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल, 2023)

बैसाखी के पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर जिले के चिनैनी में बैसाखी मेले के दौरान पुल टूट गया। देविका और तवी नदी के संगम स्थल बैनी संगम में बैसाखी का मेला आयोजन किया गया था। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

इस दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद ने बताया कि पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: श्रीराम इंस्टिट्यूट में “टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-