Breaking News

राजधानी देहरादून में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल, 2023)

राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दर्ज किया गया है। जबकि, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे चौपट होने की वजह से वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई थी। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-