Breaking News

काशीपुर: महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह बोलीं, मेरे अध्यक्ष बनने पर कोई विरोध नहीं, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14अप्रैल 2023)

काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने आज बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बाबा साहब अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शब्द दूत से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेसी रही है और वह हमेशा कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करती रहीं हैं।

बता दें कि पूजा सिंह को हाईकमान द्वारा काशीपुर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर यहां तमाम कांग्रेसियों में आश्चर्य हुआ था। इन्हीं बातों को लेकर शब्द दूत से हुई बातचीत में पूजा सिंह ने कहा कि उन्हें सभी महिला कांग्रेस नेत्रियों का सहयोग और समर्थन मिला है। पूजा सिंह ने कहा कि वह पिछले चुनावों में भी पार्टी के लिए काम करती रहीं हैं। उनके महानगर अध्यक्ष बनने पर सभी ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने उन सभी बातों को निराधार बताया जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें अध्यक्ष बनाने का कहीं कोई विरोध है। वह सभी पार्टीजनों को साथ लेकर चल रही हैं। एक कार्यकर्ता के तौर पर वह पार्टी द्वारा दिये गये इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभायेंगी।

आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी हम सभी उसे विजय दिलाने के लिए जुट जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में पदों के आवंटन को लेकर कोई विरोध नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-