@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2023)
काशीपुर। भारत रत्न भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर आज सुबह 5:30 बजे डॉक्टर अंबेडकर संदेश यात्रा निकाली गई।
नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा अंबेडकर रथ पर ज्योति प्रचंड कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस बार यात्रा को भव्य रूप देते हुए मुख्य संयोजक जितेंद्र देवांतक व सह संयोजक हिमांशु गौरव ,अमित टांक के नेतृत्व में सबसे आगे बैंड बाजा उसके बाद भारत के मानचित्र पर बाबा साहब के चित्र की झांकी डीजे पर अंबेडकर जयंती अंबेडकर के संदेशों के गीत बजते हुए अंबेडकर रथ को उनके अनुयायियों द्वारा खींचा गया।
इस बार अंबेडकर संदेश यात्रा में बहुत अधिक संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा मोहल्ला काजी बाग में दलित समुदाय द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरण किया गया । उसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा अपने गणवेश में मानव श्रृंखला बनाते हुए यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई । वह अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्य बाजार में मिष्ठान वितरण किया गया ।
वाल्मीकि बस्ती में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। उधर महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया ।
इस दौरान स्वागत करने वालों में महापौर श्रीमती ऊषा चौधरी गुरविंदर सिंह चंडोक विपिन अरोरा कमल राही विजय कुमार गंधार अग्रवाल अजय पाल व तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी अनुयायियों द्वारा हर्ष जाहिर करते हुए अंबेडकर जी की 132 वे जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभा का आयोजन कर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया ।
यात्रा कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र देवांतक सह संयोजक हिमांशु गौरव अमित टाक आरबी सिंह कृपाल सिंह ऋषि पाल रवि राजेश गौतम शंकर सिंह विजेंद्र पाल सिंह सुरेंद्र सागर हरकेश सिंह हरिओम सिंह आनंद कुमार एडवोकेट राजेश गौतम डॉक्टर राहुल सुनील महाजन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal