@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2023)
काशीपुर। सड़क पर वाहन चलाते हुए सतर्कता बरतने से आप बड़ी दुर्घटना से बचाव कर सकते हैं। यहां आज देर शाम सवा चार बजे गिरीताल रोड पर कुछ ऐसा ही हुआ।
गिरीताल रोड पर स्कूटी पर जा रहे एक पुरुष और पीछे बैठी महिला जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर पहुंचे तो अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर गई और पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक कार के चालक ने आनन-फानन में ठीक महिला के गिरने की जगह ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। यदि कार चालक सतर्कता नहीं बरतता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
बहरहाल महिला को गिरने से हल्की फुल्की चोट लगी, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित है। महिला के गिरते ही वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। स्पीड ब्रेकर पर कोई निशान न होने से यहां अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal