Breaking News

काशीपुर की ये खबर भी बड़ी है, जांबाज नागरिक दिखा रहे हैं “हम नहीं सुधरेंगे”देखिए ये जरूरी वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2023)

काशीपुर। शहर में जांबाज़ नागरिकों की संख्या कम नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि चीमा चौराहा रेलवे क्रासिंग पर बंद फाटक के नीचे से ठीक उस वक्त अपने दोपहिया वाहन निकाल कर और सीपीयू की मौजूदगी के बावजूद ये नागरिक अपनी जांबाज़ हरकतें दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

आज लगभग साढ़े दस बजे चीमा चौराहा रेलवे क्रासिंग पर जो नजारा दिखाई दिया उससे लगता है कि “हम नहीं सुधरेंगे” वाली कहावत सार्थक हो रही है। यातायात पुलिस और सीपीयू के लगातार चालानी कार्रवाई के बावजूद कई लोग जान हथेली पर रखकर ये स्टंट करते नजर आये। हालांकि सीपीयू कर्मियों की मौजूदगी के चलते बंद फाटक के दोनों ओर सड़क पर बेतरतीब ढंग से अपने वाहन लगाये लोगों को चालानी कार्रवाई भुगतनी पड़ेगी। मौके पर मौजूद सीपीयू कर्मी बेतरतीब वाहन स्वामियों को समझाते नजर आये। इस बीच गलत ढंग से वाहन खड़े लोगों के सीपीयू द्वारा नंबर प्लेट सहित वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

दरअसल लोगों को सुधारने के लिए सीपीयू की कार्रवाई सराहनीय है। पर क्या लोग इससे सबक ले पायेंगे?ये बड़ा सवाल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-