@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2023)
देहरादून । न्यूज पोर्टल के पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है । राजधानी देहरादून में डरा धमका कर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर लाखों रुपए लूटने के फिराक में सात पत्रकार थे । पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो जल्दी अमीर होने का ये तरीका इन पर भारी पड़ गया।
देहरादून के 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव के यश शर्मा ने देहरादून के थाना पटेलनगर पर एक लिखित शिकायत दी । यश शर्मा के अनुसार उन्होंने आकाश शर्मा, व विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था । लेकिन सोमवार की शाम को 8 बजे के करीब 6 से 7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे । हम लोगो ने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो फिर हमारी बात पांच लाख रुपए में हो गई।
फिर उन लोगो ने हमे बताया कि हम लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 5 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की।
इन कथित फर्जी पत्रकारों के नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव), सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया),रंजीत सिह (न्यूज बदलाव),परवेज अंसारी, सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट),बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल), रोहिना (खबर 24) है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal