Breaking News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: लालबत्तियों की सूची तैयार, जल्द बांटे जाएंगे दायित्व, जानिये कैसे बांटे जाएंगे भाजपा में ये दायित्व?

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अप्रैल, 2023)

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश में जल्द दायित्व बांटे जाने के संकेत दिए हैं। गौतम ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सूची दे दी गई है और जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं को दायित्व बांट दिए जाएंगे। उन्होंने लोकसभावार प्रत्याशियों के चयन में परिवर्तन व रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा को फिलहाल जल्दबाजी बताया।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सरकार में बोर्ड, निगम, आयोग व अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सलाहकार व सदस्यों के पदों पर 100 से अधिक नामों की सूची तैयार कर प्रदेश प्रभारी को सौंप दी थी। अब इस पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगना बाकी है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दायित्वों की घोषणा चरणबद्ध ढंग से होगी। पहली सूची में करीब 40 दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-