Breaking News

काशीपुर चैती मेला: आखिर ये चिकित्सक मेले में क्या कर रहे हैं? क्या जानना चाहिए हर किसी को, बड़ा सवाल, देखिए ये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अप्रैल 2023)

काशीपुर।शहर में चैती मेले में दूर दूर से व्यापारी पहुंचे हैं। बदलते मौसम और बदले वातावरण में कुछ शारीरिक सामान्य बीमारियां होना स्वाभाविक है। ऐसे में मेले में लगने वाले चिकित्सा शिविर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

काशीपुर के रतन इलेक्ट्रो होम्योपैथ के डा जे पी वशिष्ठ पिछले तीस वर्ष से अपने अन्य सहयोगी चिकित्सकों के साथ मिलकर यहां चिकित्सा शिविर लगाते आये हैं। इस चिकित्सा शिविर में रोगियों का निःशुल्क उपचार और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। शिविर में हजारों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। डा वशिष्ठ ने शब्द दूत को चिकित्सा शिविर के संबंध में बताते हुए कहा कि मेले में खाने पीने और रहने के दौरान दुकानदारों को स्वास्थ्य संबंधी मामूली दिक्कतें होना स्वाभाविक है। ऐसे में रतन इलेक्ट्रो होम्योपैथ का ये चिकित्सा शिविर उन्हें पूरी सुविधा दे पा रहा है।

इस कैंप के आयोजक डॉक्टर जेपी वशिष्ट ,कैंप प्रभारी डॉक्टर सतीश अरोरा और कैंप व्यवस्थापक डॉ ज्ञान सिंह है ।इन सभी के नेतृत्व में दिन रात मेले में आए श्रद्धालुओं व व्यापारियों को निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। इनके अलावा डॉ राजेश कुमार विश्नोई ,डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा ,डॉ नावेद जाफरी, डॉक्टर चंद्रमणि, डॉक्टर आसाराम राजपूत, डॉ राजीव सक्सेना ,डॉक्टर चंद्रपाल सिंह चौहान, डॉ मिर्जा अजीम बैग ,डॉ नंदकिशोर सागर ,डॉ वैभव शर्मा, डॉ बिजेंद्र पैगिया, डॉ राकेश कुमार खन्ना ,डॉ कौशल किशोर एवं डॉ कुमार गौरव वशिष्ठ दिन रात श्रद्धालुओं के उपचार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-