Breaking News

बड़ी खबर: हल्द्वानी उप कारागार में 54 बंदियों के एच आई वी पाज़िटिव होने के समाचार भ्रामक और झूठे, जेल अधीक्षक ने किया खंडन बताई सच्चाई

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2023)

देहरादून। उपकारागार हल्द्वानी में 54 बंदियों के एच आई वी पाज़िटिव पाये जाने की सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों पर प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों को जेल अधीक्षक ने भ्रामक बताया है।

जेल अधीक्षक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उप कारागार, हल्द्वानी में 54 बंदी एक साथ एच०आई०वी० रोग से संकमित पाये गये हैं। कारागार प्रशासन के संज्ञान में आने पर कारागार प्रशासन द्वारा इस खबर का खण्ड़न किया जाना आवश्यक है।

जेल अधीक्षक ने वास्तविकता बताते हुए कहा  कि कारागार विभाग में प्रतिदिन आने वाले बंदियों की मेडिकल जांच की जाती है, जिसमें एच0आई0वी0 जांच भी सम्मिलित है। उप कारागार, हल्द्वानी में निरूद्ध बंदी वर्ष-2019 से वर्ष 2023 की वर्तमान तिथि तक विभिन्न तिथियों में हुयी एच0आई0वी0 जांच में संक्रमित पाये गये है। जो बंदी एच0आई0वी0 संक्रमित पाये गये है उनमें से अधिकांश बंदी एन०डी०पी०सी० एक्ट में कारागार में निरूद्ध है तथा वह स्वयं भी बाहर से ही इन्जेक्शन के नशे के आदी रहे हैं।

सभी एच0आई0वी0 रोग से संक्रमित बंदी डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के ए०आर०टी०, सेन्टर में पंजीकृत है। संक्रमित बंदियों को रोग की दवा ए०आर०टी० सेन्टर द्वारा प्रदान की जाती है, जिसका कारागार के चिकित्साधिकारी के देखरेख में बंदियों को सेवन कराया जाता है। उप कारागार, हल्द्वानी में एच0आई0वी0 रोग से ग्रसित समस्त बंदी कारागार में दाखिल होने से पूर्व ही इस रोग से संकमित थे, जिनकी कारागार में हुयी। एच0आई0वी0 जांच के दौरान वह इस रोग से संक्रमित पाये गये।

कुछ बंदी कारागार में निरूद्ध होने से पूर्व ही डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी के ए०आर०टी०, सेन्टर में पंजीकृत थे। कारागार की यह अच्छी प्रक्रिया है कि, जिसमें बंदियों की जांच कारागार में आते ही होने पर ए0आर0टी सेन्टर से लिंक कराकर ईलाज कराया जा रहा है। उप कारागार, हल्द्वानी में एक साथ 54 बंदी एच०आई०वी० रोग से संकमित नहीं हुये हैं, यह संख्या समस-समय पर एच0आई0वी0 जांच में संकमित बंदियों की कुल संख्या है। यह खबर पूर्ण रूप से असत्य तथा भ्रामक है, कारागार प्रशासन इस झूठी खबर का खण्डन करता है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-