Breaking News

काशीपुर: दुष्कर्म के कथित आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाल को महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2023)

काशीपुर। जीबी पंत इंटर कालेज के निलंबित प्रधानाचार्य के विरुद्ध दर्ज दुष्कर्म के कथित मामले में कार्रवाई को लेकर महिलाओं ने आज कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोपी पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाल को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कालेज के निलंबित प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के विरूद्ध उसके द्वारा एक महिला जो कि उसी विद्यालय में कार्यरत है, के साथ अश्लील हरकत करने पर दण्डनीय कार्यवाही की मांग करते हैं । महिलाओं का कहना है कि विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रायें भी अध्ययनरत हैं। अतः ऐसा व्यक्ति विद्यालय में किसी भी स्थिति में प्रवेश न कर पाये ऐसी आपसे अपेक्षा भी है ।

न्यायालय के आदेश पर  प्रधानाचार्य के विरूद्ध मुकदमा भी  है संगीन धाराओं में दर्ज हुआ है । ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि  आरोपी  कर्मचारियों को डरा व धमका कर जांच को प्रभावित भी कर सकता है ।इसलिए आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त निलंबित प्रधानाचार्य के विरूद्ध शीघ्र सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें ।

ज्ञापन देने वाली महिलाओं में मीरा शर्मा,सुधा राय, लता शर्मा, पूजा गुप्ता,रितु मेहरोत्रा, कंचन शर्मा, कुमकुम राजपूत आदि शामिल हैं।

 

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-