Breaking News

दुःखद: देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बच्चे

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल, 2023)

देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर लगी आग से चार बच्चे जिंदा जल गए। मरने वाले बच्चों में सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) है। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि मकान के अंदर सिलेंडर फट गया जिसके कारण आग लगी है। लोगों का कहना है कि आग लगते ही तीन से चार धमाके की आवाज भी सुनी गई।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-