@शब्द दूत ब्यूरो (06अप्रैल 2023)
काशीपुर। श्री हनुमान जयंती पर आज यहां चामुंडा मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन हुआ।
हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सायं 5 बजे आरंभ हुये इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई।
भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति की बयार बह चली। सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरूषों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान के प्रति आस्था प्रकट की।
हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाआरती हुई। बाद में भंडारे का आयोजन किया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, कांग्रेस नेता संदीप सहगल, भाजपा नेता दीपक बाली,दीपक अग्रवाल मैंथा,उदित अग्रवाल समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
