Breaking News

काशीपुर: बोरवेल में फंसा तेंदुआ,वन विभाग की टीम को चकमा देकर भागा जंगल में, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो ( 05 अप्रैल 2023)

काशीपुर। यहां कुंडा थाना क्षेत्र के गौरा फार्म में आज सुबह एक तेंदुआ और कुत्ता बोर वोरवेल में एक साथ फंस गए। खेत के मालिक आशुतोष कश्यप ने जब सुबह यह माजरा देखा तो तत्काल वन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेंदुये को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लेकिन तेंदुआ उससे पहले ही वहां से निकल कर जंगल की ओर भाग गया।

दरअसल वनक्षेत्राधिकारी संजीव कुमार जब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुये को पकड़ने की तैयारी शुरू की। वहां लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी कि इसी बीच तेंदुआ पाइप से निकल कर बोर बेल के कौने में छिप कर बैठ गया। जैसे ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिये जाल फेंकने का प्रयास किया। तेंदुआ बोर बेल से छलांग मारकर बाहर निकल आया और देखते ही देखते जंगल की ओर भाग गया। उधर बताया जा रहा है कि कुत्ते का शिकार करते समय दोनों बोरबेल में कूद पड़े और पाइप में एक साथ फंस गए। बहरहाल तेंदुये की गांव में आमद से वहां लोगों में दहशत है।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-