@शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च, 2023)
हरिद्वार में पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, आरोपी डेविड निवासी बाकरपुर लक्सर ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलने के बाद उन्हें बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र रटवाया था।
नाम सामने आने के बाद आरोपी डेविड काफी तलाश के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। जिसके बाद उस पर आईजी गढ़वाल की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal