Breaking News

दुखद:उधमसिंहनगर के रुद्रपुर से नीलकंठ दर्शनों को आए यात्रियों का वाहन, दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च, 2023)

नीलकंठ दर्शन को जा रहे यात्रियों का एक वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गया। हादसे में दो मासूम और एक युवती की मौत हो गई। वाहन में 13 लोग सवार थे। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया।

रविवार शाम करीब साढे़ तीन बजे उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव के दर्शनों को जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों और एक युवती को मृत घोषित किया। जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति के मद्देनजर एम्स रेफर किया गया।

वाहन में रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर से 13 लोग नीलकंठ दर्शनों को आए थे। जिनमें दिव्यांश (06), दीप्ती (04) दोनों पुत्र-पुत्री सुरेश कमलेश (20) पुत्री सोमपाल की मृत्यु हो गई जबकि अन्य वाहन सवारों में सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, उषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (08) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल घायल बताए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-