@शब्द दूत ब्यूरो (18मार्च 2023)
नैनीताल। यहां एक गुलदार के रात में टहलने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ये गुलदार अक्सर इस घर के बाहर दिखाई दे रहा है। इससे वहां इस परिवार में दहशत है।
जानकारी के अनुसार स्नो व्यू क्षेत्र में मनोज का निवास है। बीते रोज रात में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। जिस पर परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गए।रात में बारह बजे की इस सीसीटीवी फुटेज में एक गुलदार को टहलते देख परिवार के लोग चौंक उठे। यही नहीं बीती पांच मार्च की सीसीटीवी फुटेज में भी सुबह तीन बजे के आसपास भी गुलदार टहलता नज़र आ रहा था। इस फुटेज में गुलदार चुंगी से स्नोव्यू पोइंट की तरफ आता देखा गया। जबकि 16 मार्च को बुधवार की रात 12 बजकर 22 मिनट के वीडियो में गुलदार स्नो व्यू मंदिर से चुंगी की तरफ जाता दिखाई दिया। एक ही जगह गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal