Breaking News

काशीपुर: मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के दावों पर परिवहन विभाग का नरम रवैया, रोडवेज बस में 17 सवारी बिना टिकट पकड़ी, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, जानिये क्या है मामला ?

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2023)

काशीपुर। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भले ही भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हैं लेकिन राज्य के विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार पर नरम रुख अपनाये हुये है। काशीपुर में परिवहन विभाग ने ऐसा ही किया है। काशीपुर डिपो के एक चालक और परिचालक को बस में बिना टिकट सवारियां लाने पर पकड़ा गया लेकिन विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा और सजा के तौर पर दोनों का रूट बदल दिया। काशीपुर डिपो अधिकारियों के इस रवैए ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम पर कड़ी कार्रवाई के दावों को झुठला दिया है।

मामला यह है कि  यहां काशीपुर डिपो की एक बस में यातायात निरीक्षक ने चैंकिंग के दौरान 17 सवारियां बिना टिकट पकड़ी। दरअसल बीती देर रात काशीपुर डिपो की बस संख्या यूके 04 पीए 4372 दिल्ली से काशीपुर आ रही थी। जोया में यातायात निरीक्षक अशोक कुमार और नवीन चन्द्र आर्य ने बस को चैंकिंग के लिए रोका। चैंकिंग के दौरान बस में 17 सवारियों के पास टिकट ही नहीं था। इनमें से 15 सवारी मौके पर बस चालक वीरेंद्र कुमार और मनोज यादव इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाये।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका रुट बदल दिया गया है। सवाल यह उठता है कि जब सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी सख्त रूख अपनाये हुये है तो परिवहन विभाग के अधिकारियों का रवैया नर्म क्यों?

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: श्रीराम इंस्टिट्यूट में “टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट” पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-