Breaking News

केदारनाथ धाम मार्ग की व्यवस्थायें दुरूस्त करने की कवायद शुरू, मार्ग पर जमी बर्फ हटाने व सड़क की मरम्मत कार्य तेजी पर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (11मार्च 2023)

रूद्रप्रयाग।  आगामी माह में 25 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सरकार द्वारा यहां व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ।

इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग व धाम में बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है । उन्होंने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया है तथा केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चरों के माध्यम से कम्पनी का जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है तथा केदारनाथ धाम में हेलीपैड के आसपास से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा मार्ग जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त  है । उन स्थानों पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर चौहान ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे अगस्त्यमुनि से आगे जिन स्थानों में सड़क मार्ग में गड्डे है उन स्थानों पर पैच वर्क व मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-