Breaking News

कोटाबाग में मुख्यमंत्री के आदेशों को लोनिवि ने दिखाया ठेंगा: देवीपुरा सौड़ मार्ग के गड्डे डामरीकरण के स्थान पर मिट्टी से भरे जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09मार्च 2023)

कोटाबाग। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने के आदेश भले ही जारी कर दिए हैं लेकिन कोटाबाग में मुख्यमंत्री के इन आदेशों को लोक निर्माण विभाग ने ठेंगा दिखा दिया है। इससे यहां के हजारों निवासियों को तमाम दिक्कतें आ रही हैं।

नैनीताल विधानसभा के देवीपुरा_सौड मोटर मार्ग डामरीकरण के स्थान पर मिट्टी से गड्डे भरे जाने से यहां ग्रामीणों ने विरोध किया है।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृपाल बिष्ट ने बताया कि
नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक के पूरे पहाड़ छेत्र को जिला मुख्यालय नैनीताल को जोड़ने वाले एकमात्र मोटर मार्ग देवीपुरा_सौड जो पहाड़ की 10 हजार आबादी को जोड़ता है, सड़क की स्थिति दयनीय है। उन्होंने  बताया कि लोक निर्माण विभाग रामनगर द्वारा इस सड़क में गड्ढे भरने में डंपरो से मिट्टी ले जा कर भरी  जा रही है। ऐसे में यहां वाहनों की दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। सड़क के किनारे की झाड़ियां तक विभाग द्वारा नही काटी गई है।

कृपाल बिष्ट ने बताया कि अगर विभाग द्वारा मिट्टी हटाकर डामरीकरण से गड्ढे नही भरे गए तो आंदोलन और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान हीरा बल्लभ बधानी,विपिन भट्ट,लाल सिंह,नवीन जोशी,कमला नेगी,गिरीश चंद्र,दीक्षा आर्य और पूर्व प्रमुख भारती बिष्ट आदि शामिल हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-