Breaking News

झूठ का पर्दाफाश: शहीद के नाम पर मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

मुख्यमंत्री के इस वीडियो को शहीद के नाम पर शेयर किया जा रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (06मार्च 2023)

लखनऊ। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल की चिता की राख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माथे पर लगाया। सोशल मीडिया पर ये दावा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।लेकिन इस वीडियो के साथ दिया जा रहा कैप्शन पूरी तरुझूठ है।

दरअसल यह वीडियो मार्च 2022 का है। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर का यह वीडियो होली के दिन सुबह के समय का है। जब सुबह-सुबह योगी जी ने तिलक लगाकर होली की शुरुआत की थी। वीडियो में पीले कपड़ों में नजर आ रहे संत का नाम संतोष दास सतुआ बाबा है। गोरखपुर में होली की सुबह नरसिंह यात्रा शुरू करने से पहले होलिकादहन के राख लगाने की परंपरा है।

अब जानकारी मिली है कि उस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में होलिका दहन की राख का तिलक पहले खुद लगाया, फिर वहां उपस्थित संतों और अन्य लोगों को लगाया। इसके बाद उन्होंने घंटाघर चौक से भगवान नरसिंह के जुलूस का नेतृत्व किया।

इस वीडियो को लोग प्रयागराज के शहीद कांस्टेबल से जोड़कर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-