Breaking News

बड़ी खबर: पेपर लीक मामले में भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री आवास घेरा, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया।

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2023)

जयपुर। पेपर लीक मामले में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रदर्शन कारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बाद में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं का कहना था कि चार वर्षों में 18 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।

बता दें कि पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विधानसभा का घेराव आज करने की घोषणा की थी लेकिन सत्र स्थगित होने की वजह से कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए प्रदेशभर के सभी जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता  जयपुर पहुंचे थे।

बाद में जयपुर पहुंचे भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाई थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश की। जबाव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ गहलोत सरकार अपने क्रियाकलापों की वजह से विवादों में आ चुकी है। इस सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई हक नहीं हैं। सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार लगातार लीक हो रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर प्रकरण में ढंग से काम नहीं कर पाई है। यह सरकार कानून व्यवस्था समेत लगभग सभी मुद्दों पर नाकाम साबित हुई हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने सीएम आवास के सामने धरना दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों के प्रति उपेक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। यह सरकार सो रही है। उन्हें जगाने के लिए बीजेपी ने यह विरोध प्रदर्शन किया है।

राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। जहां संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का फैसला लिया था। मगर, सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा रद्द कर दी। लीक, बेरोजगारी, बिगड़े लॉ एंड आर्डर जैसे मुद्दों क आवाज उठाते आए है, जिसके चलते राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-