Breaking News

बड़ी खबर: पत्रकार को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

@शब्द दूत ब्यूरो (26फरवरी 2023)

जौनपुर। खबर को लेकर अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार को गोली मार दी।  घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बालू मंडी के पास की है। बाइट सवार अज्ञात बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार देवेंद्र खरे पर हमला कर गोलियां चला दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और

बताया जा रहा है कि आज शाम 6:30 बजे पत्रकार देवेंद्र अपने दफ्तर के बाहर एक मित्र के साथ बैठे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच देवेंद्र खरे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई अपराधियों द्वारा चलाई गई, गोलियां उनके मोबाइल को तोड़ते हुए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौडाया तो वह मड़ियाहूं की तरफ से भाग गए। इस बारे में देवेंद्र कुमार खरे का कहना है कि इस घटना के पीछे खबरों को लेकर कुछ लोग नाराज थे, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही एसपी का कहना है कि अपराधी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-