Breaking News

जोशीमठ: एक करोड़ 20 लाख आया होटलों को तोड़ने का खर्च

@शब्द दूत ब्यूरो (17 फरवरी, 2023)

भू-धंसाव के बाद असुरक्षित हो चुके होटल माउंट व्यू और मलारी इन के तोड़ने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। होटलों की आखिरी मंजिल की छत को भी तोड़ दिया गया है। जल्द ही तोड़फोड़ का काम पूरा कर लिया जाएगा।

एक माह से चल रहे तोड़फोड़ के काम में लगभग एक करोड़ 20 लाख तक खर्च आया है। जोशीमठ में भू धंसाव के चलते होटल माउंट व्यू और मलारी इन दरारें आने से तिरछे हो गए थे जिससे आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ गया था। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने होटलों के ध्वस्तीकरण को लेकर आदेश जारी किया।

होटल स्वामियों की सहमति पर 12 जनवरी से ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। शुरू में सिर्फ मजदूरों से होटलों को तोड़ा जाने लगा लेकिन बाद में इसे तोड़ने के लिए जेसीबी लगा दी गईं। छह मंजिला मलारी इन और पांच मंजिला माउंट व्यू को ध्वस्त करने में लोक निर्माण विभाग के 70 से अधिक मजदूर और तीन जेसीबी लगी हैं।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-