Breaking News

वन मंत्री ने खोया आपा भरी सभा में बोले “दारू पिलाकर सभा ख़राब करने कांग्रेस नेता ने भेजा है, पुलिस वाले पुट्ठे फोड़ देंगे, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (16 फरवरी 2823)

हरसूद। वन मंत्री विजय शाह का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वन मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस के नेता ने दारू पिलाकर सभा ख़राब करने भेजा है।

दरअसल मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह विकास यात्रा के दौरान खंडवा की हरसूद विधानसभा में दौरे पर थे। उनकी सभा चल रही थी तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसने कोई बात कह दी जिस पर विजय शाह आपा खो बैठे। इस दौरान विजय शाह ने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इस वाकए का वीडियो वायरल हो रहा है।

उन्होंने युवक पर कांग्रेस के इशारे पर ऐसी हरकत करने का आरोप लगाया। विजय शाह ने कहा कि दारू पीकर सभा को खराब करोगे तो पुलिस तुम्हारे पुट्ठे फोड़ देगी। यह सभा सरकार की है। सरकार लाडली बहना योजना ला रही है। इसके तहत सरकार आर्थिक मदद देगी। बोल देना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यदि उन्हें सरकार की आर्थिक मदद नहीं चाहिए तो आवेदन ना करें।

Check Also

काशीपुर में रंगोत्सव की धूम: सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि, कुमाऊंनी व पूर्वांचल के लोक गायक गायिका सजायेंगे सुरों की महफिल, महापौर दीपक बाली ने किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 फरवरी 2026) काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-